Thursday, April 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलएसडीआरएफ ने गोमती नदी से निकाले दो युवकों के शव, एक की...

एसडीआरएफ ने गोमती नदी से निकाले दो युवकों के शव, एक की तलाश जारी

– मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे थे तीन युवक

लखनऊ (हि.स.)। बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे युवकों की तलाश दोबारा बुधवार को शुरु हुई। कुछ घंटे के बाद एसडीआरएफ टीम ने डूबे दो युवकों की लाश को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे युवक की तलाश में टीम जुट हुई है।

विकासनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला अभिषेक गौतम (19),सुमित गौतम और आदित्य मंगलवार को नहाने के लिए गोमती नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों युवक डूब गये थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे तीनों युवकों की तलाश में जुटी थी। देर रात होने पर यह रेस्कयू बंद कर बुधवार को दोबारा से चालू किया गया। कुछ ही घंटे के बाद एसडीआरएफ टीम ने अभिषेक और सुमित की शव को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि आदित्य की तलाश में टीमें जुटी हुई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular