Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एसटीएफ व हंडिया पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

 एसटीएफ व हंडिया पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

-37 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)। जनपद के हंडिया कोतवाली क्षेत्र से पुलिस व एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक कार को उपरदहा पेट्रोल पम्प के पास रोककर तलाशी ली गई तो कार के अंदर 37.600 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत साढ़े नौ लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

पुलिस व एसटीएफ टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कार सवार दो अभियुक्तों मिनी केतन नायक पुत्र धनउआ नायक निवासी ग्राम मुंडरा गुडा मंगलपुर थाना जतपटना जनपद कालाहांडी उड़ीसा एवं सतीश सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह ग्राम फेतुहा सैयद राजा जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज में सप्लाई किया जाता है।

वह लोग उड़ीसा से मिट्ठू नामक व्यक्ति से गांजे की खेप लेते हैं और यहां सतीश सिंह द्वारा प्रयागराज व आसपास के जिलों में इसे खपाया जाता है। जिसके बदले में उन्हें मोटी रकम का फायदा होता है। पूछताछ में बताया कि उनका पूरा एक गैंग है। हर जगह उनके आदमी रहते हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजते हुए गाड़ी को हिरासत में ले लिया है।

एसटीएफ टीम ने पूछताछ के बाद बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर काफी दिनों से इस धंधे में लिप्त थे। प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम को सूचना मिल रही थी कि इन दिनों कानपुर-वाराणसी हाईवे के रास्ते से गांजे की तस्करी की जा रही है। यह गांजा उड़ीसा से मंगा कर प्रयागराज व आसपास के जिलों में खपाया जा रहा है।

विद्या कान्त/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular