Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलएसटीएफ की लखनऊ इकाई को मिले दो नए चेहरे

एसटीएफ की लखनऊ इकाई को मिले दो नए चेहरे

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों और गिरोहों से निपटने के लिए बनी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की लखनऊ इकाई को हेमराज मीना और सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जैसे तेजतर्रार आईपीएस के दो नए चेहरे दिए गए हैं। 

अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक राजकुमार के आदेश से हेमराज मीना और सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को एसटीएफ में पुलिस अधीक्षक का पद मिला है। दोनों आईपीएस अधिकारी अभी तक पुलिस अधीक्षक पद पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध थे। 
उत्तर प्रदेश एसटीएफ में दोनों ही अधिकारियों की मौजूदगी से अपराध पर नियंत्रण रखने का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के भीतर अपराध जगत की तमाम चुनौतियां होगी, जिससे निपटने के लिए दोनों ही अधिकारी अपने अनुभवों से एसटीएफ को लाभांवित करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular