Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसओजी ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

एसओजी ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सिंधौली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहा , कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि, एसओजी व थाना सिधौली पुलिस टीम ने बीती रात ग्राम भटपुरा रसूलपुर के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामारी की और चार लोगों को शस्त्र बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ग्राम भटपुरा रसूलपुर निवासी गुड्डू व आदिल,ग्राम पिलखना निवासी प्रकाश व थाना रोजा क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी राजेश है।

एसपी ने बताया कि, गैंग का सरगना गुड्डू है। जिसके विरुद्ध दुष्कर्म समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।गुड्डू और प्रकाश पहले भी अवैध शस्त्र बनाते पकड़े जा चुके है। यह लोग काफी समय तमंचा बना रहे है और उन्हें पांच हजार से छह हजार रूपये में बेचते है। प्रकाश व आदिल का काम मुख्य रूप से तमंचा तैयार करना और राजेश का काम उन्हें बेचना है। इनके द्वारा किस किस को अवैध शस्त्र बेचे गए है पुलिस उसकी भी जानकारी जुटा रही है।

अमित

RELATED ARTICLES

Most Popular