Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसओजी टीम ने तीन घंटे में लूटपाट कर भाग रहे चार लुटेरों...

एसओजी टीम ने तीन घंटे में लूटपाट कर भाग रहे चार लुटेरों को मुठभेड़ कर दबोचा

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में कार सवार शातिर बदमाशों ने नेशनल हाइवे में एक के बाद एक कई ट्रक ड्राइवरो और क्लीनरों के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।

जनपद में एक साथ कई लूट की वारदात होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसमें बाद जनपद के पुलिस अधीक्षक ने लुटेरों को पकड़ने के लिये एसओजी टीम लगाई। एसपी के निर्देश पर जनपद की एसओजी टीम ने तीन घण्टे के भीतर लूट करके भाग रहे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी है इनके खिलाफ दूसरे जनपदों में पहले से कई संगीन अपराध के मामले दर्ज है।

कानपुर देहात के अकबरपुर और भोगनीपुर थाना क्षेत्रों में कार सवार शातिर लुटेरों ने ट्रक ड्राइवरों को अपना निशाना बनाया। कार सवार शातिर लुटेरे ट्रकों को रुकवाते थे और अपने को फाइनेंसर कम्पनी का एजेंट बताकर ट्रक में चढ़ जाते थे और फिर तमंचे की बल पर ड्राइवरो और क्लीनर से लूट की घटना को अंजाम देते थे। इस तरह से इन शातिर बदमाशों ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र में दो जगह ट्रकों से लूट की इसके बाद अकबरपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये। एक साथ कई लूट की घटना होने से जनपद के पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने इन शातिर लुटेरों को पकड़ने के लिये जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक के साथ एसओजी टीम को लगाया।

एसपी के निर्देश के बाद एसओजी टीम ने तीन घण्टे के भीतर बदमाशों का पता लगाकर जैसे ही उन तक पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एसओजी के जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए कार सहित चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में धर दबोचा। पकड़े गये इन शातिर बदमाशों के पास लुटे गये 79 हजार रुपये बरामद और तीन तमंचे कई कारतूस बरामद किये। इन शातिर बदमाशों में मुस्ताक हमीरपुर निवासी के खिलाफ कानपुर देहात में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, हमीरपुर के ही रिजवान के खिलाफ छह मुकदमे जिसमे हमीरपुर और कानपुर देहात में है। इसी के साथ फरमान जो कि हमीरपुर निवासी है। इसके खिलाफ भी छह मुकदमे जिमसें फतेहगढ़, हमीरपुर और कानपुर देहात में दर्ज हैं। वहीं अंतिम चौथे आरोपी जावेद के खिलाफ आठ मुकदमे जिसमें कानपुर आउटर, हमीरपुर और कानपुर देहात में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने तीन घण्टे के भीतर लूट की घटना का खुलासा करने वाली एसओजी टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular