Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसबी जवानों को तनाव दूर करने के लिए करना चाहिए योग -...

एसएसबी जवानों को तनाव दूर करने के लिए करना चाहिए योग – डॉ. अखिलेश

– परिवार से दूर होने के कारण बढ़ सकता है मानसिक तनाव, इससे घबराए नहीं

– गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गढ़ी रोड स्थित एसएसबी बटालियन के जवानों को मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने जवानों का परीक्षण किया। उनको मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश पर मंगलवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) थर्ड बटालियन गढ़ी रोड लखीमपुर खीरी का भ्रमण किया गया। शिविर में 80 जवान उपस्थित थे। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा सभी जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। परिवार से दूर रहने के कारण जो स्ट्रेस होता है, उससे उबरने के उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि सुबह सर्वप्रथम योगा करना चाहिए। संगीत सुनना चाहिए। दोस्तो के साथ हंसी मजाक करना चाहिए। नशा उन्मूलन एवं सुसाइड प्रीवेंशन के बारे में बताया गया। अगर फिर भी दिक्कत आती है तो दवाओं द्वारा इलाज किया जाता है। इसके पश्चात सात जवानों का मानसिक परीक्षण करते हुए इलाज किया गया। सैक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए समस्त जवानों को प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण करते हुए अन्य बीमारियों के बारे बताया गया एवं किसी भी समस्या के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय खीरी आने की सलाह दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular