Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसपी ने पुलिस लाइंस व साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर, परेड की...

एसएसपी ने पुलिस लाइंस व साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर, परेड की सलामी ली

मुरादाबाद (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस और साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। सलामी परेड के पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाइल वाहनों को चेक किया। एसएसपी हेमराज मीणा ने परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया। पुलिसकर्मियों का फिटनेस परीक्षण रिजर्व पुलिस लाइंस ग्राउंड में लिया गया। प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के प्रशिक्षण की विभिन्न तकनीक, शस्त्रों आदि की जानकारी दी।

उन्होंने पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल, जीप, लैपर्ड, ईगल मो0 सा0 आदि को वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों आदि सहित चेक किया गया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द सलामी के पश्चात क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस का भ्रमण करते हुए मेस, बैरक इत्यादि की साफ-सफाई को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आदेश कक्ष में विभिन्न गार्द कमांडरों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। निर्माणाधीन भवनों व चल रहे कार्यों व कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निमित /दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular