Saturday, April 4, 2026
Homeखेलएशेज : चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे झेय रिचर्डसन

एशेज : चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे झेय रिचर्डसन

एडिलेड (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को अंतिम एकादश की घोषणा की।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, तेज गेंदबाज झेय रिचर्डसन, चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर एडिलेड में खेले जाने वाले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए फिट हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट नौ विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे एशेज से बाहर कर दिया गया है और उनकी चोट को मामूली बताया गया है। हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उनके वापसी की भी फिलहाल कोई गारंटी नहीं है।

रिचर्डसन ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में अपने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे।

दूसरे एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है- मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुस्छाने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, झेय रिचर्डसन।

RELATED ARTICLES

Most Popular