Sunday, April 12, 2026
Homeखेलएशिया कप, सीनियर महिला हॉकी टीम में पहचान बनाने का शानदार अवसर...

एशिया कप, सीनियर महिला हॉकी टीम में पहचान बनाने का शानदार अवसर : मारियाना कुजूर

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत की प्रतिभाशाली युवा फॉरवर्ड मारियाना कुजूर का मानना है कि महिला एशिया कप सीनियर हॉकी टीम में अपनी पहचान बनाने का एक शानदार अवसर है।

मारियाना ने कहा, “मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं। महिला एशिया कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक बहुत ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और मैं वास्तव में इस अवसर का उपयोग उस भूमिका को निभाने के लिए करना चाहती हूं जिसे मुझे सौंपा गया है। मुझे टीम की उम्मीदों पर खरा उतरना है।”

कहा, “बेंगलुरू में शिविर में पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए अच्छे रहे क्योंकि मैंने यह समझने पर काम किया कि सीनियर टीम किस स्तर पर खेलती है और मेरा मानना है कि मैंने विशेष रूप से फॉरवर्डलाइन और मिडफील्ड में खिलाड़ियों के साथ अच्छा ऑन-फील्ड संचार विकसित किया है।”

रविवार को ओमान के मस्कट में पहुंचने के बाद, टीम को वहां की परिस्थितियों के अभ्यस्त होने के लिए कुछ कठिन अभ्यास सत्र लगाए गए हैं और मारियाना का मानना है कि टीम 21 जनवरी को अपने पहले मैच से पहले काफी उत्साहित है।

कहा, “मस्कट पहुंचने के बाद, हमारे पास हॉकी के कुछ अच्छे सत्र थे। मौसम काफी सुहावना है और हम सुल्तान क्यूबोस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिच के अभ्यस्त हो रहे हैं। यह एक सुंदर स्थान है और टीम पहले से काफी उत्साहित है।”

गत चैम्पियन भारत को पूल ए में जापान, मलेशिया और सिंगापुर के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 21 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इसके बाद 23 जनवरी को जापान का सामना करेगी। भारतीय टीम अपने आखिरी पूल ए मैच में 24 जनवरी को सिंगापुर से भिड़ेगी। सेमीफाइनल 26 जनवरी को और फाइनल मैच 28 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें एफआईएच महिला विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular