Saturday, April 11, 2026
Homeखेलएशियाई खेल 2022 का आयोजन 10 सितंबर से, क्रिकेट की होगी वापसी

एशियाई खेल 2022 का आयोजन 10 सितंबर से, क्रिकेट की होगी वापसी

मुंबई (हि.स.)। एशियाई खेल 2022 का आयोजन 10 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 तक हांग्जो, झेजियांग, चीन में किया जाएगा और पांच सह-मेजबान शहर होंगे।

मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेल शामिल होंगे, जिसमें ओलंपिक खेल जैसे तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, जैसे खेल शामिल हैं।

ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग इस साल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अनुमोदित होने के बाद 2022 एशियाई खेलों में पूर्ण पदक खेल के रूप में शुरू होगा, जबकि दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए टी-20 क्रिकेट की एशियाई खेलों में वापसी होगी।

भारत एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के दक्षिण एशियाई क्षेत्र का सदस्य है और केवल सात देशों में से एक है जिसने एशियाई खेलों के सभी संस्करणों में भाग लिया है।

भारत ने हर एशियाई खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है और हमेशा (1990 के संस्करण को छोड़कर) पदक तालिका के शीर्ष 10 देशों में स्थान प्राप्त किया है। अब तक, भारत ने एशियाई खेलों में 139 स्वर्ण, 178 रजत और 299 कांस्य पदक जीते हैं।

पहली बार, ओशिआनिया देशों के 300 से अधिक एथलीटों को इस साल के एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एथलीटों सहित ओशिआनिया एथलीटों को पांच खेलों ट्रायथलॉन, एथलेटिक्स, वुशु, रोलर स्केटिंग और भारोत्तोलन, में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति होगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular