Saturday, February 14, 2026
Homeखेलएशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम...

एशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

हांगझू (हि.स.)। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि चीन ने 1733 अंकों के साथ रजत पदक जीता। वहीं वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता।

सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो आज सुबह 9 बजे से शुरु होगा। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे।

भारतीय निशानेबाज अब तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। वहीं भारतीय झोली में अब तक 24 पदक आ चुके हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular