Tuesday, March 17, 2026
Homeखेल एशियाई खेल: मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग में जीता...

 एशियाई खेल: मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग में जीता कांस्य पदक

हांगझू (हि.स.)। भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार को मंगलवार को 54 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की युआन चांग के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। युआन चांग ने यह मैच 5-0 से जीता।

चांग युआन शुरू से ही प्रीति पर भारी पड़ रही थीं। अपने मुक्कों में तेज थी जबकि प्रीति को समय लगा। प्रीति ने कुछ ठोस प्रहार किये लेकिन चांग तेज़ थीं और उन्होंने बेहतर मुक्के मारे।

दूसरे राउंड में प्रीत चांग से ज्यादा आक्रामक थी। लेकिन, बीच में ही उन्होंने अपनी लय खो दी और चांग ने 4-1 से मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले, प्रीति ने 54 किलोग्राम महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की ज़ैना शेकेरबेकोवा को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने न केवल देश के लिए कम से कम कांस्य पदक बल्कि पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी सुनिश्चित किया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular