Sunday, February 15, 2026
Homeखेल एशियाई खेल : भारत के पदकों का खाता खुला, रोइंग और महिला...

 एशियाई खेल : भारत के पदकों का खाता खुला, रोइंग और महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता रजत

हांगझू (हि. स.)। एशियाई खेलों में रविवार की सुबह भारत के लिये दोहरी खुशी लेकर आई। भारत ने आज दिन की शुरुआत दो रजत पदक के साथ की।

मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में देश के लिए पहला पदक जीता।

व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में, तिकड़ी ने कुल 1886.0 का स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। चीन ने 1896.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मंगोलिया ने 1880.0 अंकों के साथ कांस्य पदक पक्का किया।

इसके अलावा रोइंग में भारत के अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में 6:28:18 समय के साथ रजत पदक जीता।

चीन ने भारतीय जोड़ी से 5:02 सेकेंड तेज रहकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत की किरण और अंशिका भारती ने महिलाओं की लाइटवेट डबल स्कल्स में 9वें स्थान पर रहीं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular