Friday, March 27, 2026
Homeखेलएशियाई खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से...

एशियाई खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर जीता कांस्य पदक

हांगझू (हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

2018 के फाइनल के रीमैच में, दीपिका ने पांचवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालाँकि, कप्तान यूरी नागाई ने 30वें मिनट में जापान के लिए बराबरी का गोल दागा।

सुशीला चानू पुखरामबम ने मैच के 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की निर्णातक बढ़त दिला दी और टीम के हर एशियाई खेलों में पदक जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखा।

भारत महाद्वीपीय प्रतियोगिता के मौजूदा संस्करण में अब तक 104 पदक जीत चुका है, जिसमें 28 स्वर्ण, 35 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular