Wednesday, February 11, 2026
Homeखेलएशियाई खेल : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

एशियाई खेल : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

हांगझू(हि.स.)। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में महिला टीम कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने शनिवार को चीनी ताइपे के खिलाफ 26-25 से जीत हासिल कर महिला टीम कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अपने अभियान के शुरुआती मैच में दोनों टीमों ने 34-34 से टाई खेला था।

एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक मैच में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 14-9 की बढ़त ले ली। भारतीय रेडरों ने पहले हाफ में छह बोनस अंक हासिल किए।

दूसरे हाफ में चीनी ताइपे ने बढ़त बनाई और 16 अंक हासिल किए, जबकि भारतीय 12 अंक ही हासिल कर पाए.दूसरे हाफ में भारतीय रेडरों ने दो बोनस अंक हासिल किए। लेकिन अंत में, पहले हाफ में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

इससे पहले गुरुवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 61-17 से हराकर महिला कबड्डी के फाइनल में जगह बनाई थी.

इस बीच, भारत और इस्लामिक गणराज्य ईरान आज दोपहर 12:30 बजे 19वें एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी फाइनल में आमने-सामने होंगे।

भारत फिलहाल कुल 100 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular