Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलएशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता...

एशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

हांगझू (हि.स.)। दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के अजमान बिनती और सियाफिक बिन मोहम्मद के खिलाफ 11-10,11-10 से रोमांचक जीत दर्ज की। आधे घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में भारतीय टीम ने सीधे गेम में बाजी मारी।

दूसरे गेम में एक समय दीपिका और हरिंदर छह अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने लगातार कई अंक लेकर स्कोर 10-9 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन भारतीयों ने दो अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

एशियाड के इस संस्करण में यह भारत का 20वां स्वर्ण है और देश कुल 83 पदकों (20 स्वर्ण, 31 रजत, 32 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। आज बाद में सौरव घोषाल पुरुष एकल फाइनल में मलेशिया के इयान यो एनजी से भिड़ेंगे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular