Saturday, February 14, 2026
Homeखेल एशियाई खेल: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल महिला फाइनल में जीता...

 एशियाई खेल: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल महिला फाइनल में जीता रजत, मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं

हांगझू (हि.स.)। भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने बुधवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेल 2023 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में रजत पदक जीता।

सिंह ने अपने प्रयास से 2023 एशियाई खेलों में भारत का छठा रजत पदक और शूटिंग में कुल मिलाकर 11वां पदक जीता।

उन्होंने कुल 34 के स्कोर के साथ रजत पदक पर कब्जा किया, जबकि चीन की लियू रुई ने 38 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मनु भाकर ने 21 का स्कोर बनाकर स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

ईशा सिंह ने इससे पहले 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर और रिदम सांगवान के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

भारत मौजूदा एशियाई खेलों में पांच स्वर्ण, छह रजत और दस कांस्य के साथ अब 21 पदक जीत चुका है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular