Saturday, February 14, 2026
Homeखेल एशियन खेल : भारतीय महिला और पुरुष टीम ने 3000 मीटर स्पीड...

 एशियन खेल : भारतीय महिला और पुरुष टीम ने 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले रेस में जीता कांस्य

हांगझू(हि.स.)। एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय महिला और पुरूष टीम 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले रेस में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते।

संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज की महिला टीम ने 4:34.861 का स्कोर करके पोडियम फिनिश सुनिश्चित की।

चीनी ताइपे ने 4:19.447 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद दक्षिण कोरिया ने 4:21.146 के समय के साथ रजत पदक पर कब्जा किया।

भारतीय पुरुष टीम ने स्केटिंग में भारत के लिए आज का दूसरा पदक जीता। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चीनी ताइपे ने 4:05. 692 के समय के साथ स्वर्ण जीता, दक्षिण कोरिया ने 4:05. 702 के समय के साथ रजत पदक जीता।

भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 55 पदक जीत लिये हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular