Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एल्युमिनियम कारीगर की हत्या, दो आरोपित हिरासत में

 एल्युमिनियम कारीगर की हत्या, दो आरोपित हिरासत में

कानपुर (हि.स.)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एल्युमिनियम कारीगर का शव पाया गया। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।

एडीसीपी पश्चिम लाखन सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि कल्याणपुर थाने में गुरुवार देर रात परिवार के लोगों ने सूचना दी कि एल्युमिनियम कारीगर लापता हो गया है। इस सूचना पर कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान उसके मोबाइल की लोकेशन चेक किया गया तो इसी थाना क्षेत्र में स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास दिखी। पुलिस टीम तत्काल प्राप्त लोकेशन के स्थान पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाया गया। जब उसकी पहचान कराई गई तो उसकी शिनाख्त लापता एल्युमिनियम कारीगर छोटू उर्फ उमेश के रूप में की गई।

परिवार के लोगों ने दो लोगों पर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कहना है कि परिजनों के आरोप समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक का दुकान मालिक से दो दिन पूर्व विवाद भी हुआ था।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular