Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएलडीए की अवैध निर्माणों पर कार्यवाही जारी, दो निर्माण सील

एलडीए की अवैध निर्माणों पर कार्यवाही जारी, दो निर्माण सील

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को एलडीए के प्रमुख अधिकारियों द्वारा जानकीपुरम् गार्डेन और कानपुर रोड सेक्टर डी में अवैध निमार्णो पर कार्यवाही की गयी। 

एलडीए की तरफ से आज हुई कार्यवाहियों में पहली कार्यवाही शारदा शंकर रस्तोगी व अन्य के सहारा स्टेट ​जानकीपुरम गार्डेन और मो. एजाज अहमद, मो.असफाक उस्मानी व अन्य के भूखण्ड संख्या 647 बी/ ई 13, जानकीपुरम गार्डेन के अवैध निर्माण पर की गयी। अवैध निर्माण को अधिशासी अभियन्ता केके बंसला के नेतृत्व में क्षेत्रीय व प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से सील किया गया।
इसी तरह से कानपुर रोड स्थित सेक्टर डी के एच दो बटा 88 पर बन रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। यह निर्माण कार्य डाॅ. विनीत अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा था। अवैध निर्माण की सील की कार्यवाही करने के लिए मौके पर अधिशासी अभियन्ता कमलजीत सिंह और सहायक अभियन्ता पीके श्रीवास्तव व अवर अभियन्ता मो. इम्तियाज सहित प्राधिकरण पुलिस बल गयी और सील की कार्यवाही को सुनिश्चित कराया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular