सुलतानपुर (हि.स.)। एयर मार्शल आरजीके कपूर ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी 124.750 से किमी 129.450 के मध्य ग्राम अरवल कीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास निर्माणाधीन हवाई पट्टी (रनवे) का स्थलीय निरीक्षण किया।

एयर मार्शल आरजीके कपूर, ग्रुप कैप्टन मोहित सक्सेना, पेवमेन्ट एक्सपर्ट, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र तथा और यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य व प्रगति की समीक्षा की। एयर मार्शल ने यह सम्भावना व्यक्त की गयी कि विण्ड डॉयरेक्शन अक्टूबर माह में परिवर्तित होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत गाजीपुर एण्ड से एक अतिरिक्त ब्यू गैलरी की आवश्यकता महसूस की गयी। हवाई पट्टी पर निर्माणाधीन एटीसी का निर्माण समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये। हवाई पट्टी (रनवे) की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर साफ-सफाई व पेटिंग आदि के दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। शेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश यूपीडा के अधिकारियों को दिये।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता यूपीडा सुमन्त कुमार सुमन, जीआर इन्फा प्रोजेक्ट प्रा.लि., पैकेज-4 के परियोजना प्रबन्धक अरूण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
