Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘एयर नेक्स्ट’ कार्यक्रम के लिए आकाशवाणी वाराणसी द्वारा आरजे हंट आयोजित

‘एयर नेक्स्ट’ कार्यक्रम के लिए आकाशवाणी वाराणसी द्वारा आरजे हंट आयोजित

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। भारत सरकार द्वारा देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आकाशवाणी महानिर्देशालय के निर्देशानुसार आकाशवाणी वाराणसी द्वारा वाराणसी के होलापुर में स्थित संत अतुलानंद रेसिडेंशियल अकॅडमी परिसर में युवा छात्र छात्राओं के मध्य एक आरजे हंट का आयोजन किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रयास से छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। आकाशवाणी वाराणसी द्वारा आयोजित इस आर. जे. हंट के निर्णायक मण्डल में मुख्य अतिथि आकाशवाणी के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) राजेश कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी अशोक कुमार पाण्डेय और विद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती अनीता सिंह शामिल थे। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य अविनाश पाण्डेय और उप प्राचार्य ने तुलसी का पौध भेंटकर और माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विषयवस्तु और नियमों की जानकारी आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी अशोक पाण्डेय ने दी। निर्णायकों ने प्रतिभागियों को उनकी विषयवस्तु, उच्चारण, प्रस्तुति एवं अदायगी के आधार पर अंक दिए। विद्यालय के छात्र अवनीश कुमार सिंह और अर्पिता सिंह इस आरजे हंट के विजेता रहे, जिन्हें 19 जून रविवार को आकाशवाणी से युवाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम एयरनेक्स्ट को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा ताकि अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी आकाशवाणी केंद्रों के श्रोताओं और न्यूज ऑन एयर एप के माध्यम से देश विदेश के श्रोताओं तक अपनी बात रख सकें।
इस अवसर पर आकाशवाणी से तकनीकी एवं अन्य सहयोग हेतु दिवाकर धर द्विवेदी, आरडी सिंह, यशराज विक्रम, अरविंद गुप्ता एवं विद्यालय के कर्मचारी शिक्षकों के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। युवा छात्र-छात्राएं रेडियो से कैसे जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग कैसे करें और भारत में लोक सेवा प्रसारक, आकाशवाणी की भूमिका के बारे में कार्यक्रम अधिशासी अशोक पाण्डेय ने विस्तार से जानकारी दी। पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही वाराणसी के प्रसारण क्षेत्र में स्थित आसपास के अन्य जनपदों के विद्यालयों/महाविद्यालयों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य अविनाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 19 जून को शाम 07.30 बजे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड स्थित सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ और न्यूज़ ऑन एयर एप के माध्यम से दुनिया भर में कहीं भी सुन सकते हैं। साथ ही आकाशवाणी वाराणसी के यू ट्यूब चैनेल पर भी यह कार्यक्रम श्रोताओं हेतु उपलब्ध रहेगा।

‘एयर नेक्स्ट’ कार्यक्रम के लिए आकाशवाणी वाराणसी द्वारा आरजे हंट आयोजित

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular