Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ढाका में बांग्लादेश एयर चीफ से मिले

एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ढाका में बांग्लादेश एयर चीफ से मिले

– दोनों देशों के वायु सेना प्रमुखों ने द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा की 
– मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग जारी रहेगा 

सुनीत निगम
नई दिल्ली(हि.स.)​​​​। तीन दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश गए भारतीय वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने रविवार को ढाका में ​बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) के प्रमुख एयर मार्शल शेख अब्दुल हन्नान से मुलाकात की। दोनों देशों के वायु सेना प्रमुखों ने द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा की और मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई। सोमवार को वह बांग्लादेश वायु सेना अकादमी (बीएएफए) की राष्ट्रपति परेड-2021 के अवसर पर कमीशनिंग समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया बांग्लादेश वायु सेना के चीफ ऑफ एयर स्टाफ के निमंत्रण पर तीन दिवसीय यात्रा के लिए 26 जून को ढाका पहुंचे। आज उन्होंने ​1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान शहीद हुए सशस्त्र बलों के सदस्यों को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए ढाका छावनी में शिखा अनिर्बान का दौरा किया। ​वायु सेना प्रमुख ने बीएएफ संग्रहालय, अन्य प्रमुख वायु सेना ठिकानों और नागरिक प्रतिष्ठानों के हेलीकाप्टर सिम्युलेटर संस्थान का भी दौरा किया।

एयर चीफ भदौरिया ने ढाका में ​​बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) के प्रमुख एयर मार्शल शेख अब्दुल हन्नान से मुलाकात की। दोनों देशों के वायु सेना प्रमुखों ने द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग जारी रखने की आशा व्यक्त की। बीएएफ मुख्यालय ​पहुंचने पर एयर चीफ मार्शल भदौरिया को बीएएफ दल ​ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।​ सोमवार को वह बीएएफ अकादमी, जेसोर में राष्ट्रपति परेड​-​2021 के अवसर पर कमीशनिंग समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह पहली बार है जब किसी भारतीय वायु सेना प्रमुख को​ बांग्लादेश में​ वायुसेना परेड की समीक्षा करने का सम्मान मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular