Saturday, April 4, 2026
Homeव्यापारएयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी

एयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी

नई दिल्ली (हि.स.)। टाटा समूह की अगुवाई वाली निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एयर इंडिया एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त 24 उड़ानों में से दो उड़ान दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद तथा मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिए होंगी। इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु तथा अहमदाबाद-पुणे रूट पर भी नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने बताया कि हम एयर इंडिया विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए पिछले 6 महीनों से अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। विल्सन ने कहा कि हमें खुशी है कि इस प्रयास के सार्थक परिणाम दिख रहे हैं।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular