Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला सात कारतूस,कागजात दिखाने पर यात्री...

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला सात कारतूस,कागजात दिखाने पर यात्री को छोड़ा

वाराणसी (हि.स.)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को जांच के दौरान एक यात्री के बैग में सात जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में सीआईएसएफ के अफसरों ने जब उससे कारतूस सम्बंधित कागजात माोगा तो उसने व्हाट्सएप पर कागजात मंगा कर दिखाया। इसके बाद सभी कारतूस को सीआईएसएफ ने अपने क़ब्ज़े में लिया और यात्री को छोड़ दिया गया।

वाराणसी के चौक सुड़िया निवासी शैलेश चंद वर्मा इंडिगों के विमान से दिल्ली जाने के लिए दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। शैलेश एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से होते हुए सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंचे तो सीआईएसएफ की जांच में उनके बैग में सात कारतूस मिले । यह देखकर अफसरों ने उसे रोक लिया। इस पर यात्री ने अपने को एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों केे सख्त तेवर देख उसने कारतूस सम्बंधित कागजात व्हाट्सएप पर मंगा कर दिखाया। सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि विमान यात्री के बैग से मिले कारतूस की सूचना पुलिस को दी गई। कारतूस सहित यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने कारतूस से संबंधित कागजात देखने के बाद कारतूस जब्त कर अग्रिम कार्रवाई कर यात्री को छोड़ दिया ।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular