Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य एम्स सर्वर डाउन के मामले में अब एनआईए भी कर रही है...

 एम्स सर्वर डाउन के मामले में अब एनआईए भी कर रही है जांच !

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर चौथे दिन भी डाउन रहा। यहां अस्पताल के कार्य मेनुअल तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल का सर्वर यूं डाउन क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो अब एनआईए भी उक्त मामले की जांच कर रही है।

एम्स ने कहा है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने की भी योजना बनाई जा रही है। हम आशा करते हैं कि प्रभावित सेवाएं जल्दी बहाल हो जाएंगी। साइबर सुरक्षा हमले के डर के बीच, सभी इमरजेंसी और सामान्य सेवाएं, प्रयोगशाला आदि का काम कागज-कलम की मदद से हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी टीम, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि लगातार इस मामले में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण भी इस जांच में शामिल हो गए है। दिल्ली के एम्स में सबसे ज्यादा सर्वर डाउन होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों के रिश्तेदार पिछले कई दिनों से एम्स में अपॉइंटमेंट के लिए चक्कर काट रहे हैं। समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और जिन्हें चेकअप की डेट दी गई है उनका चेकअप भी नहीं हो पा रहा है क्योंकि सभी काम आजकल ऑनलाइन होते हैं।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular