Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयएम्स के 35 डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव!

एम्स के 35 डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव!

कई लगवा चुके थे वैक्सीन की दोनों डोज

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है. गंगाराम अस्पताल के बाद अब एम्स में कोरोना की एंट्री हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, कहा जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में सभी संक्रमित हुए हैं. इसमें जूनियर, सीनियर, स्पेशलिस्ट तमाम डॉक्टर्स शामिल हैं. ज्यादाततर को माइल्ड सिमटम बताया जा रहा है. कुछ डॉक्टों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. कोरोना पॉजिटिव आए ज्यादातर डॉत्टरों ने कोरोना की पहली या दूसरी डोज लगवा चुकी थी. डॉक्टरों समेत 50 ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की भी खबर मिल रही है. इसमें 15 हड्डी विभाग के बताए जा रहे हैं. हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले के जिनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती हैं. अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. जानकारी के अनुसार इनमें से ज्यादातर डॉक्टर वे हैं जो कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स हैं और कोई भी गंभीर हालत में नहीं है.

यह भी पढ़ें : Gonda News:शुक्रवार को मिले 69 नए मरीज, सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या हुई 311

कोरोना की वजह से हुआ था बड़ा फैसला

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए देश के सबसे बड़े अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने आठ अप्रैल से ओपीडी सेवाएं सीमित करने का फैसला किया था. इसके तुरंत बाद अब 10 अप्रैल से यहां जनरल ओटी की सेवाओं में भी कटौती की जा रही है. जिससे इलाज का इंतजार कर रहे हजारों मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. पिछले साल कोरोना महामारी और एम्स के एक हिस्से को कोविड स्पेशल बनाए जाने के बाद मरीजों को इलाज में भारी परेशानी आई थी. लगभग वहीं हालात एक बार फिर पैदा हो गए हैं. दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण एम्स में ओपीडी और जनरल ओटी की सेवाओं को सीमित कर दिया गया है. जिससे ऑपरेशन की तारीख लेकर बैठे लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डी के शर्मा की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शनिवार यानि 10 अप्रैल से सिर्फ बेहद जरूरी सर्जरी ही अस्पताल में की जाएंगी. दिल्ली में कोरोना आउटब्रेक को देखते हुए इन्फ्रास्ट्रकचर, मेनपॉवर और मेटेरियल रिसोर्सेज को कोरोना नियंत्रण में लगाया जा रहा है. ऐसे में अस्पताल में रोजाना होने वाली करीब चार हजार सर्जरी में से विशेष रूप से अनिवार्य सर्जरी ही की जाएंगी.

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular