प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। वर्ष 2006 में राजर्षि प्रोडक्शन की बैनर तले बनी फिल्म ’विवाह’ आपको जरूर याद होगी। एक अग्निकांड की शिकार हुई नायिका पूनम (अमृता राव) को नायम प्रेम (शाहिद कपूर) ने अस्पताल में मंगलसूत्र पहनाकर सात जन्मों तक साथ निभाने वाले वादे को पूरा किया था। यह रील लाइफ स्टोरी रियल लाइफ स्टोरी बनी प्रयागराज और प्रतापगढ़ के कुंडा में। किसान राम प्यारे की बेटी आरती की शादी कुंडा के अवधेश से ही आठ दिसंबर को होना तय हुई थी। जिस दिन घर में बारात की तैयारी चल रही थी, उस दिन आरती अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी। एक बच्चे का पांव फिसला और उसे बचाते हुए आरती खुद नीचे गिर पड़ी। आरती की रीढ़ की हड्डी टूट गई और डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज ट्रैफिक चौराहा स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में रेफर कर दिया। इसी बीच आरती के घर वालों ने अवधेश व उसके घर वालों को इस दुर्घटना की जानकारी दी।
आरती और अवधेश की शादी अक्तूबर 2019 में ही तय हो गई थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही एक अनूठा संबंध बन जाता है। शायद यही कारण है कि अवधेश और उसके घरवालों ने शादी टालने से इनकार कर दिया। आरती के पिता ने अपनी छोटी बेटी का हाथ अवधेश के हाथ में देने का प्रस्ताव रखा लेकिन अवधेश नहीं माने। डॉक्टरों की सलाह पर आरती को एम्बुलेंस से ले जाकर शादी कराई गई। बाद में आरती को वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राइवेट नौकरी करने वाले अवधेश और उसके घर वालों का कहना है कि अब आरती उनकी बहू है और उसका पूरा खर्च वहीं लोग उठाएंगे। आरती के ममेरे भाई शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शादी की रस्में स्ट्रेचर पर ही पूरी कराई गईं। अभी आरती का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : चित्रकूट बनेगा नगर निगम, 32 नई नगर पंचायतें बनाने की तैयारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
