लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में संचालित 108 व 102 एंबुलेंस के संचालन में गड़बड़ी लगातार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मिली थी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीकेईएमआरआई द्वारा की जा रही गड़बड़ियों की जांच के आदेश दिए थे। दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट जनपद स्तर से नहीं भेजी गई ।
उप मुख्यमंत्री ने पुनः कड़े शब्दों में जांच की रिपोर्ट भेजे जाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग के कई प्रमुख शीर्ष अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर हर हाल में रिपोर्ट मांगी है।
विभाग में गड़बड़ी की शिकायत एम्बुलेंस वर्कर यूनियन ने की थी। एम्बुलेंस वर्कर यूनियन ने विभागीय जांच के लिए धरना भी दिया था।
एम्बुलेंस वर्कर यूनियन का कहना है कि इस रिपोर्ट को शासन को भेजे जाने में हीलाहवाली क्यों हो रही है इससे साफ प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जनपद में व्यापक तौर पर बहुत भ्रष्टाचार है, जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
बृजनन्दन
