Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएसपी पर गारंटी कानून बनाये सरकार : राकेश टिकैत

एमएसपी पर गारंटी कानून बनाये सरकार : राकेश टिकैत

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेट टिकैत किसान महापंचायत में हिस्सा लेने लखनऊ के इको गार्डेन पहुंच चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंन एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने और किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग सरकार से की है। हलांकि राकेश टिकैत ने यह भी कहा है कि हमारा आन्दोलन चलता रहेगा और आगे भी जारी रहेगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि यह एमएसपी पर अधिकार रैली है। किसान आन्दोलन में 750 किसान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक किसानों को शहीद का दर्जा मिले और सरकार शहीद किसानों का स्मारक बनवाये। टिकैत ने कहा कि पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। देश का किसान तैयार है। देशभर का किसान आन्दोलन कर रहा है। यह एमएसपी पर अधिकार रैली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular