मेरठ(हि.स.)। एमएलसी स्थानीय निकाय मेरठ-गाजियाबाद सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। दोपहर दो बजे तक 96.8 प्रतिशत मतदान हुआ। मेरठ में सांसद, विधायक समेत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा करके मतदान का जायजा लिया।
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के लिए चार जनपदों में 43 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में 17 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है। सुबह आठ बजे से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आईजी प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर दो बजे तक 98.6 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम कार्यालय में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, नगर निगम के पार्षदों ने मतदान किया। इसी तरह से राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, सांसद कांता कर्दम, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल आदि ने मतदान किया।
कुलदीप
