Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी स्थानीय निकाय के लिए भाजपा और रालोद प्रत्याशियों ने किए नामांकन

एमएलसी स्थानीय निकाय के लिए भाजपा और रालोद प्रत्याशियों ने किए नामांकन

मेरठ (हि.स.)। मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी एमएलसी सीट के लिए सोमवार को भाजपा और रालोद प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। पर्चे दाखिल करने से पहले रालोद ने सुनील रोहटा को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी एमएलसी सीट पर भाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि सपा ने यह सीट रालोद कोटे में दे दी। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार सुबह ही रालोद ने प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा को अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने जोरदार ढंग से नामांकन किया। उनके साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक केपी मलिक, मेरठ जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अरुण वशिष्ठ, सुनील भराला आदि के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

इसके बाद रालोद प्रत्याशी सुनील रोहटा ने सपा-रालोद नेताओं के साथ आकर अपना परचा दाखिल किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत किया। इस दौरान रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। नौ अप्रैल को मेरठ-गाजियाबाद सीट पर मतदान होगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular