Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी निर्वाचन: रिटर्निंग ऑफिसर ने बीकेडी का निरीक्षण कर रिसीविंग, डिस्पैच व...

एमएलसी निर्वाचन: रिटर्निंग ऑफिसर ने बीकेडी का निरीक्षण कर रिसीविंग, डिस्पैच व काउंटिंग सेंटर देखा

– पुलिस बल तैनात किए जाने के लिए प्लान तैयार

झांसी (हि.स.)। झांसी जालौन ललितपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र रविंद्र कुमार ने बुधवार को झांसी-जालौन-ललितपुर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टी के प्रस्थान, वापसी एवं मतगणना को लेकर बुन्दलेखण्ड महाविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर को देखा और दिशा निर्देश दिए।

रिटर्निंग ऑफिसर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय का भ्रमण करते हुए डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर को देखा तथा महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।उन्होंने स्ट्रांग रूम को जल्द से जल्द तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान संबंधित की जा रहीं समस्त व्यवस्थाओं को देखा और उन्हें समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग व नगर निगम डिस्पैच सेंटर की जांच कर लें तत्पश्चात सीलिंग पर प्रकाश के लिए हैलोजन और लाइट लगाए जाने की व्यवस्था करें।

उन्होंने अपर नगर आयुक्त एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को हॉल की समुचित प्रकार से साफ-सफाई कराये जाने के भी निर्देश दिये। रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्देश दिए कि डिस्पैच सेंटर परिसर में पार्किंग के लिए बैरीकटिंग प्लान तैयार कर लिया जाए, बैरीकेटिंग की मजबूती का परीक्षण अवश्य कर लें, उन्होंने डिस्पैच सेंटर पर समुचित साफ-सफाई कराए जाने तथा डिस्पैच सेंटर पर सभी प्रकार की एक्सेस प्वाइंट की जांच कर उन्हें बंद कर दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे को निर्देश दिये कि अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग के सहयोग से बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झांसी में प्रत्याशी, अधिकारी व एजेण्ट आदि के लिए पार्किंग और बैरिकेटिंग आदि के निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के प्लान तैयार कर प्रस्तुत करें।

उन्होंने बैरिकेडिंग को मजबूत बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बेरीकेटिंग के माध्यम से प्रत्याशियों सहित अन्य लोगों के मतगणना स्थल तक आने जाने में असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के उपरोक्त हॉल की सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी प्लान भी तैयार कर लिए जाने के निर्देश दिए।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular