लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों में से 27 पर शनिवार को मतदान हो रहा है। लखनऊ मध्य के सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने नगर निगम मुख्यालय में अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मतदान के बाद बाहर निकलकर आये सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह साजन के पक्ष में वोट डालने आये हैं। यह चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। सत्ता के बल पर चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन ऐसे काम कर रहा है जैसे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हो। गुंडे पुलिस की सरंक्षण में हमारे मतदाताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं और पूरे प्रदेश में कही पर्चा छीनने का काम हुआ है। कही पर मतदाताओं को उठाने का काम हुआ है, कही पुलिस प्रशासन धमकी दे रही है। यह चुनाव सत्ता, धनबल के सहारे हो रहा है चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा है।
दीपक
