Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में चल...

एमएलसी चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की तैयारियों में जुट गयी है। विधान परिषद में पांच में से तीन सीटें अभी भाजपा के पास है, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय सदस्य हैं। इस बार भाजपा ने चुनाव में सभी पांचों सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

इस संबंध में आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी बैठक चल रही है। बैठक में एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों के सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक में एमएलसी चुनाव जीतने पर मंथन के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश के दौरे पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा केन्द्र के कुछ अन्य मंत्रियों का दौरा उत्तर प्रदेश में होने वाला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर हम पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। चुनाव के लिए भाजपा की पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश टीम में आंशिक बदलाव होगा वहीं जिला अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति होगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular