Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव को लेकर वाहनों के आवागमन मार्ग में परिवर्तन, रवाना होंगी...

 एमएलसी चुनाव को लेकर वाहनों के आवागमन मार्ग में परिवर्तन, रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कानपुर (हि.स.)। शिक्षक व स्नातक खंड एमएलसी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रविवार को आईटीआई पांडु नगर से लेकर पूरे शहर में वाहनों के आवागमन में परिवर्तन रहेगा।

वाहनों के मार्ग परिवर्तन से पोलिंग पार्टिंयों को सहजता से पोलिंग बूथ तक रवाना किया जा सकेगा। पोलिंग बूथ पर चुनाव की तैयारियों के साथ ही फोर्स को भी एक दिन पहले से ही तैनात कर दिया जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार डबल पुलिया से आने वाला यातायात देवकी चौराहे से दाहिने पालीवाल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन देवकी चौराहे से सीधे गुटैया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

गुटैया क्रॉसिंग से आने वाला यातायात रेव मोती से बाएं आरटीओ कार्यालय होते हुए नरेंद्र मोहन सेतु की तरफ नहीं जा सकेंगे। इस मार्ग से केवल मतदान कर्मी एवं पुलिस प्रशासन तथा एम्बुलेंस को छोड़कर सभी वाहन रेव मोती से सीधे देवकी चौराहा होते हुए डबल पुलिया की ओर से अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular