Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी होगी अधिसूचना

एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी होगी अधिसूचना

मुरादाबाद (हि.स.)। विधान परिषद की मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार (4 फरवरी) को अधिसूचना जारी होगी। मतदान तीन मार्च को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 11 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की 14 फरवरी, नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 फरवरी है। मतदान का समय तीन मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रहेगा। मतगणना 12 मार्च को होगी।

यह खबर लिखे जाने तक इस चुनाव के लिए अभी किसी भी दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के मौजूदा विधान परिषद सदस्य परवेज अली हैं। परवेजन अली वर्ष 2016 में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्हें 5170 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह को 734 मत मिले थे। मुरादाबाद-बिजनौर निर्वाचन क्षेत्र में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिले आते हैं।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular