Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एमएलसी के लिए तारिक मंसूरी से लेकर लालजी प्रसाद निर्मल का नाम...

 एमएलसी के लिए तारिक मंसूरी से लेकर लालजी प्रसाद निर्मल का नाम चर्चा में

योगी सरकार ने राज्यपाल को भेजा छह नामों का प्रस्ताव

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मनोनयन कोटे की रिक्त सीटों के लिए नामों की घोषणा जल्द हो सकती है। भाजपा ने नाम भी तय कर लिये हैं। सूची भी राजभवन भेजी जा चुकी है।

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के लिए छह नामों का प्रस्ताव राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेज दिया है।

सूत्रों की मानें तो ब्रज के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा रजनीकांत माहेश्वरी,पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल, तारिक मंसूरी(वीसी एएमयू) आजमगढ़ के एडवोकेट रामसुभग राजभर और काशी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का नाम एमएलसी के लिए भेजा गया है।

इस सूची को अगर सही मानें तो इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सामाजिक समीकरण के साथ ही क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। अनुसूचित समाज से संबंध रखने वाले अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल और तारिक मंसूरी का नाम विशेष रूप से चर्चा में है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular