Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने किया सर्वे निरीक्षण

 एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने किया सर्वे निरीक्षण

लखीमपुर खीरी (हि.स)। राज्य स्तरीय टीम ने दो दिवसीय एमआर एलिमिनेशन हेडकाउंट सर्वे का निरीक्षण किया। इसके अंतर्गत तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और वीएचएनडी सत्रों (टीकाकरण) पर टीम ने मुआयना करते हुए तैयारियों को परखा। नए साल की शुरुआत से ही तीन चरणों में एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर यह निरीक्षण किया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि जिले में एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है। जिसका पहला चरण नौ जनवरी से 20 जनवरी तक, दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक और तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलना है। इसे लेकर दो दिवसीय हेडकाउंट सर्वे राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया है। इस टीम में डॉ. राजकुमार वर्मा एईएफआई परामर्शदाता एनएचएम व प्रदीप त्यागी स्टेट ट्रेनिंग ऑफिसर शामिल थे।

इनके द्वारा सीएचसी बेहजम पर कोल्ड चैन प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। वहीं सीएचसी के अंतर्गत गांव रारी में वीएचएनडी सेशन भी देखा गया। यहां पर कुछ घर छूटे हुए मिले जिस की जानकारी टीम द्वारा सीएचसी प्रभारी को दी गई और उसे पूरा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद सीएचसी मितौली में कोल्ड चैन प्वाइंट देखा गया। साथ ही समीक्षा बैठक भी की गई। इसके बाद सीएचसी नकहा और पनकी कला में भी टीम द्वारा भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में टीम ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के साथ बैठक की और मिली कमियों की जानकारी दी। तीन चरणों में प्रस्तावित एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम ने बताई गई आवश्यकताओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने सीएचसी प्रभारी व कार्यक्रम से जुड़े हुए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular