सुलतानपुर (हि.स.)। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पर्यावरण पार्क के बगल में 80 मीटर ऊंचा एफएम टावर लग रहा है, उसी पर काम कर रहे युवक का अचानक हाथ छूटने से टाॅवर के आधे हिस्से में आ गिरा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने बुधवार को बताया कि शव की शिनाख्त आजाद, जनपद- हापुड़ के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शव को उतार लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
दयाशंकर
