Monday, February 9, 2026
Homeव्यापारएनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल की दिवाला प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा 17...

एनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल की दिवाला प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा 17 अगस्त तक बढ़ाई

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा 17 अगस्त तक बढ़ा दी है।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने एफआरएल को कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से 33 दिन के लिए बाहर रखने की अनुमति दे दी है। इसके तहत एफआरएल की सीआईआरपी को पूरा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।

इससे पहले एनसीएलटी की पीठ ने सीआईआरपी को पूरा करने के लिए 15 जुलाई तक 90 दिन की छूट दी थी। ऋण चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को एनसीएलटी ने एफआरएल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू की गई थी। सीआईआरपी आरंभ होने की तारीख से इसे 180 दिनों के भीतर पूरा करना होता है।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular