Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएनसीआर में सक्रिय पांच लुटेरे गिरफ्तार

एनसीआर में सक्रिय पांच लुटेरे गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी पुलिस ने रविवार को एनसीआर में सक्रिय पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे, दो चाकू 8000 व चोरी का सामान बरामद किया है।

लोनी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पांचों लुटेरों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अमन, वसीम, आस मोहम्मद, मुईन व सरताज है। यह सभी लोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लोनी थाना क्षेत्र में इनके खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग एनसीआर क्षेत्र में जो लूट, डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन बदमाशों से पूछताछ करके गिरोह के दूसरे बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है। बदमाशों द्वारा की गई वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular