Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएनसीआर में कृषि वाहनों की वैधता बढ़ाने के समर्थन में आए केंद्रीय...

एनसीआर में कृषि वाहनों की वैधता बढ़ाने के समर्थन में आए केंद्रीय मंत्री

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। एनसीआर के जिलों में डीजल चालित कृषि वाहनों की वैधता अवधि बढ़ाने के समर्थन में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान आ गए हैं। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग की।

दिल्ली-एनसीआर में डीजल चालित वाहनों की वैधता अवधि 10 वर्ष की गई है। इसकी चपेट में किसानों के कृषि वाहन भी आ रहे हैं। रालोद और भाकियू नेता डीजल चालित कृषि वाहनों की वैधता को दस साल की अवधि से बाहर रखने की मांग करते आ रहे हैं। अब मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी इस मांग के समर्थन में उतर आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एनसीआर में भी कृषि वाहनों की वैधता बढ़ाने की मांग उठाई है।

उन्होंने लिखा है कि हरियाणा सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए 10 साल पुराने डीजल ईंधन चालित कृषि वाहनों की वैधता बढ़ाने वाला बिल पारित किया है। इसलिए उप्र में इस प्रकार का बिल पारित किया जाए। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के हित को देखते हुए उप्र के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली तथा नोएडा जिलों में 10 साल पुराने डीजल ईंधन चालित कृषि वाहनों की वैधता अवधि बढ़ाई जाए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular