लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (एनसीआईबी) ने मंगलवार को गोरखपुर जिले से वायरल हुए एक वीडियो को संज्ञान लिया है। यूपी पुलिस को तत्काल इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एनसीआईबी मुख्यालय ने अपने ट्वीटर अकांउट से एक वीडियो को ट्वीट किया है। इसमे कहा गया है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित राखुखोर ग्राम में एलबीएस हाईस्कूल के पास का बताया जा रहा हैं। इस भीषण सर्दी में वृद्ध दादी के साथ इस दुष्ट महिला द्वारा किया जा अपराध (पिटाई) अक्षम्य है। यूपी पुलिस और गोरखपुर पुलिस इसे गंभीरता से लेकर मामले में कार्रवाई करते हुए महिला पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे।
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि भीषण सर्दी में एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला को एक महिला पीट रही है। इसमें एक युवक भी उसका साथ दे रहा है।
दीपक वरुण
