Saturday, April 11, 2026
Homeव्यापारएनडीटीवी के ओपन ऑफर शेयरों के लिए 48.65 रुपये अतिरिक्त भुगतान करेगा...

एनडीटीवी के ओपन ऑफर शेयरों के लिए 48.65 रुपये अतिरिक्त भुगतान करेगा अडाणी समूह

नई दिल्ली (हि.स)। अडाणी समूह मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के ओपन ऑफर के तहत खरीदे गए शेयरों के लिए भी 48.65 रुपये प्रति शेयर अतिरिक्त मूल्य का भुगतान करेगा। अडाणी इंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

अडाणी समूह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि एनडीटीवी के प्रमोटर रहे प्रणय रॉय और राधिका रॉय से 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदे गए हैं, जो 294 रुपये के ओपन ऑफर प्राइस से अधिक हैं। इसलिए कंपनी ने ओपेन ऑफर में एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को 48.65 रुपये प्रति शेयर का अतिरिक्त भुगतान करने का फैसला किया है, ताकि उन्हें भी 342.65 रुपये प्रति शेयर का दाम दिया जा सके।

अडाणी समूह की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज ने पिछले हफ्ते एनडीटीवी का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने 22 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर, 2022 तक एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया था। बाजार भाव से कम रेट मिलने के बावजूद निवेशकों ने अडाणी समूह को 53 लाख शेयर्स ओपन ऑफर बेचने को लेकर अपनी रुचि दिखाई थी।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular