Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएनएचआरसी ने केंद्र और यूपी-बिहार को भेजा नोटिस, गंगा में लाशें मिलने...

एनएचआरसी ने केंद्र और यूपी-बिहार को भेजा नोटिस, गंगा में लाशें मिलने का मांगा ब्योरा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में लगातार लाशे मिल रही हैं। ये सभी कोरोना संक्रमितों के शव हैं, जो गंगा नदी में बहाए गए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय और यूपी व बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है और गंगा नदी में पाई गई लाशों का ब्योरा मांगा है। आयोग ने पूछा है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है? आयोग ने कहा कि अगर वो लाशें कोरोना मरीजों की नहीं थीं तो भी इस तरह से नदी में लाशों का तैरना पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। आयोग का कहना है कि संबंधित अधिकारी अपना काम करने में विफल रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है। आयोग ने नोटिस में लिखा है कि 2016 के नियम के मुताबिक लाशों को गंगा नदी में नहीं बहाया जा सकता। आयोग ने कहा कि लाशों का नदी में बहाया जाना उनके मानव अधिकार का हनन है। साथ ही ऐसा करने से उन सभी लोगों के जीवन पर असर पड़ा है जो रोजाना के काम के लिए गंगा नदी पर निर्भर करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular