Monday, March 30, 2026
Homeअन्यएनईआर की 150 एसेट्स 46.54 करोड़ में हुए ई-नीलाम

एनईआर की 150 एसेट्स 46.54 करोड़ में हुए ई-नीलाम

गोरखपुर(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे में अब सभी प्रकार के ठेके ई-नीलामी के तहत दी जा रही है। इसकी प्रक्रिया तीनों मण्डलों में शुरू है। लखनऊ और वाराणसी मंडल के ठेके को ऑनलाइन बोली के माध्यम से आवंटित किया गया है। इस प्रक्रिया में सहूलियत यह है कि जिसे ठेका नहीं मिलेगा, उसकी जमानत राशि तत्काल उसके खाते में वापस कर दी जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर वाणिज्य विभाग ने पार्सल, पार्किंग, विज्ञापन, एसी प्रतीक्षालय, एटीएम तथा पे-एंड-यूज प्रसाधन की ई-नीलामी, इंडियन रेलवेज ई-प्रक्योरमेंट सिस्टम पोर्टल (आईआरईपीएस) के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ मंडल द्वारा अभी तक ई-नीलामी के लिए कुल 304 एसेट्स चिन्हित हुए हैं। इनमें रेल डिस्प्ले नेटवर्क पर विज्ञापन के 101 एसेट्स, पार्किंग के 68 एसेट्स, वीपीयू के 100 एसेट्स, 25 पे-एंड-यूज़ प्रसाधन और 10 एटीएम शामिल हैं।

151 एसेट्स की ई-नीलामी

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 151 एसेट्स की ई-नीलामी हो चुकी है। इनमें 24 पार्किंग, 11 पे एंड यूज़ प्रसाधन, 01 गैर-किराया राजस्व और 12 एसएलआर शामिल है। 46.54 करोड़ के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है।

मिलीं सुविधाएं

– पोर्टल के माध्यम से बोलीदाता एक बार पंजीकरण कराकर रेलवे की किसी भी फील्ड यूनिट की नीलामी में भाग ले सकते हैं।

– नई व्यवस्था के अंतर्गत कोई भी इच्छुक व्यक्ति, कंपनी इस ई-नीलामी में भाग ले सकता है।

– असफल प्रतिभागियों का सिक्योरिटी डिपाॅजिट ऑनलाइन माध्यम से तुरंत ही वापस हो जाएगा।

– ई-ऑक्शन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पारदिर्शता बढ़ेगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular