Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएनआईए जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव से कर रही पूछताछ

एनआईए जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव से कर रही पूछताछ

देवरिया (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामनाथ चौहान के घर पर छापा मारा है। टीम उनसे और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि एनआईए टीम देर रात से ही यहां कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा यूपी के अन्य जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। देवरिया के उमानगर इलाके में रहने वाले जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामनाथ चौहान के घर पर टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। किसी को भी यहां से आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

एनआईए की टीम मदनपुर कस्बे से एक युवक को पकड़कर ले गई थी। मंगलवार को डॉ. रामनाथ चौहान के घर पर छापा मारा है। वे घोसी के उपचुनाव में सपा का प्रचार कर रहे थे। रामनाथ पहले बसपा से भी जुड़े थे।

ज्योति/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular