Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडीसीपी ने लगाई फटकार तो थाना प्रभारी ने मातहतों को ठहराया जिम्मेदार

एडीसीपी ने लगाई फटकार तो थाना प्रभारी ने मातहतों को ठहराया जिम्मेदार

— बंदी गृह में गंदगी देख विफरे एडीसीपी, रोशनी की कराई जाए व्यवस्था

कानपुर (हि.स.)। कमिश्नरेट लागू होने के बाद आलाधिकारी कानपुर पुलिस को चुस्त दुरुस्त रखना चाहते हैं। इसी को लेकर थानों का बराबर निरीक्षण किया जा रहा है और एडीसीपी के निरीक्षण में चकेरी थाना में खामियों का अंबार लग गया। गंदगी और रोशनी की सही व्यवस्था सहित अभिलेखों के सही से रख रखाव पर थाना प्रभारी को एडीसीपी ने जमकर फटकार लगाई। इस पर हर खामियों को लेकर थाना प्रभारी मातहतों को जिम्मेदार ठहराते रहे।

चकेरी थाना क्षेत्र में एडीसीपी पूर्वी सोमेन्द्र मीणा और एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक कार-ओ-बार अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पुलिस अधिकारी अचानक चकेरी थाना को औचक निरीक्षण कर दिया। आलाधिकारियों के निरीक्षण से थाना में हड़कंप मच गया और जिस जगह पर अधिकारी देखते थे उन सभी जगहों पर खामियां ही खामियां दिखाई पड़ती थी। इस पर थाना प्रभारी मधुर मिश्रा को बराबर फटकार मिलती रही तो वहीं थाना प्रभारी भी अपने का बचाव करते हुए हर खामियों पर मातहतों को जिम्मेदार ठहराते रहे। बंदी गृह में गंदगी देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और थाने के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क और अपराध शाखा कार्यालय में लापरवाही देखकर थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिये।

बंदी गृह में अंधेरा और गंदगी देखकर एडीसीपी ने थाना प्रभारी से कहा कि बंदी गृह में इस तरह की कमियों की वजह से ही घटनाएं होती है, जिसके जिम्मेदार अधिकारियों को ठहराया जाता है। आलाधिकारियों ने निरीक्षण के साथ ही अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें डिजिटिलाइनजेशन करने के लिए बोले। इसके साथ ही थाने में समस्या लेकर आने वाली पीड़िताओं की पूरी डिटेल नोट करने के साथ उनका निष्कर्ष लिखने को कहा। जिसके बाद अपराध शाखा जाकर उन्होंने अभिलेखों को देखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular