Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एडीसीपी काशी जोन के कार्यालय की कथित वसूली सूची सोशल मीडिया में...

 एडीसीपी काशी जोन के कार्यालय की कथित वसूली सूची सोशल मीडिया में वायरल

– पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अफसरों को ट्विटर और ई-मेल भेज की शिकायत, जांच की मांग

वाराणसी (हि.स.)। पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी कमिश्नरेट काशी जोन में कथित वसूली सूची वायरल मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) ऑफिस से सम्बंधित एक कथित वसूली लिस्ट जारी कर इसकी ईमानदारी से जांच कराए जाने चाहिए।

अधिकार सेना के अध्यक्ष की ओर से मंगलवार को ट्विटर और ई-मेल के माध्यम से प्रेषित की गई अपनी शिकायत में कहा गया है कि उन्हें विश्वस्त विभागीय सूत्रों ने यह सूची प्रदान की गई है। जो अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय के एक हेड कांस्टेबल द्वारा की जा रही वसूली का है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सूची में काशी जोन के सभी थानों और उनकी चौकियों की कथित वसूली की धनराशि अंकित है। उन्होंने लिस्ट की तथ्यपरकता के संबंध में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular